Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला.. 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र


हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला.. 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र

कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न बैंक दिसंबर में वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे

Dharamshala, Rahul

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (A, B, C) में अब एक समान प्रश्न पत्र लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक तीन अलग-अलग प्रश्न-पत्र सीरीज में प्रश्न बदल जाते थे, जिससे कठिनाई स्तर में अंतर आ जाता था। इससे कई बार मेधावी छात्रों के अंक प्रभावित होते थे। अब नई व्यवस्था में सभी सीरीज में प्रश्न समान होंगे, केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए बदलाव

डॉ. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अंतर्गत कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से NCERT दिल्ली द्वारा तैयार नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।
पहले राज्य में एक वर्ष पुराना पाठ्यक्रम लागू होता था। अब नई पुस्तकें NCERT के प्रकाशनाधिकार अनुबंध के तहत मुद्रित और वितरित की जाएंगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रश्न-पत्र

बोर्ड ने विद्यार्थियों को NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सभी विषयों में 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए हैं। इन प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर दर्ज किए जाएंगे।

प्रश्न बैंक दिसंबर में उपलब्ध

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रमुख विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये प्रश्न बैंक दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

डिजिटल प्रगति कार्ड और शिक्षकों की ट्रेनिंग

NEP 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बोर्ड ने विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए Holistic Progress Card (Secondary Stage) का डिजिटल प्रारूप तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।

शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए NCERT और PARAKH के सहयोग से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि योग्यता आधारित प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

राज्य में शिक्षा मानकीकरण की दिशा में कदम

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे सरकार द्वारा State School Standard Setting Authority (SSSA) के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसी क्रम में बोर्ड ने School Quality Assessment and Assurance Framework (SQAAF) का प्रारूप भी तैयार किया है, जिससे राज्यभर के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और मानकीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कहा कि —
“बोर्ड के निरंतर सुधारों का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.