Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में मिट्टी के दीयों की चमक ने फीकी की चाइनीज़ लड़ियों की रोशनी

Dharamshala, Rahul chawla 

दीपावली का पर्व नज़दीक आते ही धर्मशाला और कांगड़ा के बाजारों में रौनक लौट आई है। इस बार उपभोक्ताओं की पसंद में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जहाँ पहले चाइनीज़ लाइटें और सजावटी सामान बाजारों पर हावी रहते थे, वहीं इस बार स्वदेशी वस्तुएं, खासकर मिट्टी के दीये, कलश और पारंपरिक सजावटी सामग्री, लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।

स्वदेशी उत्पादों से सजी दीपावली की रौनक

धर्मशाला सहित पूरे कांगड़ा जिले में मिट्टी के दीयों, खिलौनों और बर्तनों की बिक्री में भारी इज़ाफ़ा हुआ है। पर्यावरण और सेहत के प्रति जागरूक उपभोक्ता अब “मेड इन इंडिया” वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस साल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।

कारीगरों के चेहरे खिले – बढ़ी आमदनी की उम्मीद

धर्मशाला के बाजारों में दो रुपये से लेकर 150 रुपये तक के रंग-बिरंगे मिट्टी के दीपक बिक रहे हैं। स्थानीय कारीगर राजकुमार ने बताया कि “पहले मांग कम थी, लेकिन इस बार मिट्टी के दीयों की बिक्री कई गुना बढ़ी है।” एक अन्य कारोबारी आदित्य राजकुमार ने कहा, “ग्राहक अब स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे कारोबार में रौनक लौट आई है।”

‘वोकल फॉर लोकल’ की गूंज

खरीदारी कर रही मुस्कान नामक युवती ने बताया कि “वह मिट्टी के दीये इसलिए खरीद रही हैं क्योंकि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।”बाजारों में मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि लोग अब ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को सच्चे अर्थों में अपनाने लगे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.