चंडीगढ़ | केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वीरवार सुबह दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आईएएस अफसर अमनीत पी कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की और उन्हें संवेदनाएं व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को भरोसा दिलाया कि आईपीएस आत्महत्या मामले की हर संभव मदद की जाएगी।
मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। आईपीएस वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को अपने आवास में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी कर रही है। आरोप हैं कि छुट्टी पर चल रहे हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित कुछ अन्य अधिकारियों ने अधिकारी को मानसिक रूप से दबाव में रखा।