Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसिक स्वास्थ्य के लिए नया उपाय: नृत्य बन रहा है थेरेपी का हिस्सा

मानसिक स्वास्थ्य के लिए नया उपाय: नृत्य बन रहा है थेरेपी का हिस्सा

23 October, 2025

नृत्य अब सिर्फ मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं रहा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सुधारने का एक प्रभावी तरीका भी बनता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, डांस मूवमेंट थेरेपी (Dance Movement Therapy) के ज़रिए अवसाद, घबराहट और तनाव जैसी मानसिक बीमारियों से राहत मिल सकती है।

शोध बताते हैं कि नृत्य और लयबद्ध शारीरिक गतिविधियों से मनोवैज्ञानिक ‘जख्मों’ को भरने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।डांस थेरेपी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें भावनात्मक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए गति और नृत्य का उपयोग किया जाता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि डांसिंग एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जो दिल को स्वस्थ रखती है। नियमित नृत्य करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा यह तनाव घटाने और मूड बेहतर करने में भी मददगार साबित होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.