Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, यात्रियों पर बढ़ा सफर खर्च

हरियाणा | हरियाणा रोडवेज बस यात्रा अब यात्रियों की जेब पर अधिक भार डालेगी। ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-352A) पर मोहाना के निकट नए टोल प्लाजा के संचालन शुरू होने के बाद रोडवेज ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कई रूटों पर बस किराए में पांच से दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

नए किराए लागू होने के बाद सोनीपत से गोहाना जाने वाली रोडवेज बस का टिकट अब 45 रुपये हो गया है, जो पहले 40 रुपये था। इसी तरह गोहाना से बड़वासनी और सोनीपत से खेड़ी दमकन रूट पर भी किराए में 10-10 रुपये की वृद्धि की गई है। ये रूट रोजाना हजारों यात्रियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं।

मोहाना टोल प्लाजा शुरू होते ही रोडवेज विभाग ने नए किराए की सूची जारी कर दी है। सोनीपत–गोहाना रूट पर हर 15 मिनट में बस सेवा उपलब्ध रहती है, ऐसे में किराया वृद्धि सीधे आम जनता को प्रभावित करेगी।

स्टेशन सुपरवाइजर सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि टोल शुल्क लागू होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने मजबूरी में किराया बढ़ाया है। उनके अनुसार सोनीपत–गोहाना रूट पर हर स्टॉपेज के लिए किराए में 5 रुपये की वृद्धि की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.