Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह नहीं रहे, 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह नहीं रहे, 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

25 October, 2025

 हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। अभिनेता को कुछ दिन पहले हिंदुजा अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद खबर की पुष्टि फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने सतीश शाह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा —यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि मेरे प्रिय मित्र और प्रतिभाशाली अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह हमारे फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

चार दशकों तक दर्शकों को हंसाने वाले कलाकार

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से की, लेकिन उन्हें पहचान 1983 की कल्ट फिल्म जाने भी दो यारों से मिली।उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, हम आपके हैं कौन, और टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में अपनी हास्य प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता।

सादगी भरा व्यक्तिगत जीवन

सतीश शाह फिल्मों और टीवी की चमक-दमक से दूर एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। वे पार्टियों से दूरी बनाए रखते थे और घर का बना खाना पसंद करते थे। उन्होंने एक बार कहा था,“घर का खाना किसी भी पार्टी के खाने से बेहतर होता है।

आखिरी बार पर्दे पर

सतीश शाह को आखिरी बार 2014 में रिलीज हुई फिल्म हमशक्ल में देखा गया था।

फिल्म जगत और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सतीश शाह ने हमें हंसाने की जो विरासत दी है, वह हमेशा याद रहेगी

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.