Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म ‘हक’ की धमाकेदार अपडेट, यामी गौतम और इमरान हाशमी नजर आएं बच्चों के साथ

26 October, 202

अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ होने वाला है। अभिनेत्री यामी गौतम ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे फिल्म के बच्चों और इमरान हाशमी के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में यामी ने लिखा,
“जो चीज पूरी लगती है… वो कभी-कभी एक धोखा भी हो सकती है।”

फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम एक मुस्लिम महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चों और अपने हक़ के लिए कोर्ट में संघर्ष करती हैं। वहीं इमरान हाशमी वकील के किरदार में हैं।फिल्म के अन्य कलाकारों में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हत्तंगडी शामिल हैं। कहानी की स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है।फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। जंगली पिक्चर्स इससे पहले ‘राजी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।फिल्म का नया गाना ‘कुबूल’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे अरमान खान ने आवाज़ दी है और गीत के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.