Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व सीएम ने उठाए सवाल — 4000 परीक्षार्थियों की परीक्षा ढंग से नहीं हो सकी, तो बड़ी परीक्षाएं कैसे होंगी?

Mandi,Dharamveer

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल पुलिस की विभागीय प्रोन्नति परीक्षा (बी–1) के दौरान हुई अव्यवस्था ने सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त इंतजाम और तकनीकी परीक्षण के परीक्षा आयोजित करना सरकार की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियों के कारण परीक्षार्थियों को छह-छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर सबमिट नहीं हो रहे थे, कहीं प्रश्नपत्र में ही गलत विकल्प दिए गए थे, तो कहीं सर्वर से लिंक न होने के कारण परीक्षा आरंभ नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी और खराब प्रबंधन का जीता-जागता उदाहरण है।नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि यदि सरकार 4000 लोगों की परीक्षा सुचारु रूप से नहीं करवा सकती, तो एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेगी? उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना युवाओं से रोजगार छीनने की साजिश थी। “यह सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने नहीं, बल्कि अवसर छीनने में लगी है.

मन की बात’ कार्यक्रम से देश की प्रतिभाओं को मिला मंच: जयराम ठाकुर

शिमला में अपने आधिकारिक निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की प्रतिभाओं को मंच देने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और ‘रन फॉर यूनिटी’ में जनसहभागिता के आह्वान का स्वागत किया।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि “हम सब मिलकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाएं और एकजुटता, देशभक्ति तथा समर्पण की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।

मंडी में युवा मोर्चा की परिचय बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला मंडी की परिचय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की सशक्त नींव है और संगठन के हर अभियान में युवाओं की ऊर्जा और समर्पण अहम भूमिका निभाते हैं। बैठक में नव–निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि युवा मोर्चा अपनी कर्मठता, अनुशासन और समर्पण से पार्टी को नई दिशा देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.