Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

LPG सिलेंडर ब्लास्ट से घर तहस-नहस, दो की हालत गंभीर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार सुबह एलपीजी सिलेंडर लीक होने से हुए धमाके ने बड़ा हादसा कर दिया। धमाका इतना तेज था कि मकान की कच्ची छत उड़ गई और घर में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह दुर्घटना पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव कबाड़ी की है, जहां प्रेम नामक व्यक्ति अपने तीन बेटों – आशु, मनीष और प्रिंस के साथ परिवार सहित रहता है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात परिवार ने खाना खाने के बाद सिलेंडर बंद करना भूल गया। रातभर गैस रिसाव होता रहा।

सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे आशु ने जैसे ही बिजली का प्लग जोड़ा, चिंगारी से गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद घर में आग भड़क उठी और मकान की छत ढह गई। धुंआ और लपटों में फंसे परिवार के चारों सदस्य बुरी तरह झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि पिता प्रेम और एक बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण गैस सिलेंडर का रिसाव माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.