Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियां शुरू

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री 25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं, जहां वे सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी शिरकत कर सकते हैं।

भाजपा ने की बड़ी जनसभा की तैयारी

प्रधानमंत्री के दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। भाजपा संगठन ने समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने मंडलों और जिलों में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

विकास परियोजनाओं के उद्घाटन की तैयारी

हरियाणा सरकार भी पीएम मोदी के दौरे को विकास योजनाओं से जोड़ने की तैयारी में है। विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रमुख परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। अनुमान है कि प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर सकते हैं।

सूचना विभाग का पत्र आया सामने

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम का जिक्र है। पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शहीदी दिवस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय या पीएमओ की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले टल चुका है सोनीपत दौरा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का 17 अक्टूबर को सोनीपत आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह अंतिम समय में रद्द हो गया था। उस समय इसे प्रदेश में IPS वाई. पूरन कुमार और ASI संदीप लाठर की आत्महत्या मामलों से जुड़े हालातों से जोड़कर देखा गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.