Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव का अलर्ट

नारनौल | हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में इन दिनों मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटों में दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है, जिससे क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर कुछ हद तक नियंत्रण मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर की खाड़ी में एक डिप्रेशन और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो आने वाले दिनों में गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदल सकता है। इसके साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्टूबर से सक्रिय होने की संभावना है।

इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में केवल हल्के मौसमीय परिवर्तन के संकेत हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को दक्षिण हरियाणा व एनसीआर के कुछ इलाकों में बिखरी हुई हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार और ठंड के आगमन की शुरुआत होने की संभावना है।

वर्तमान में हवाओं की दिशा और गति में बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है। रविवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़त और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, हालांकि दिन के तापमान अभी भी सामान्य से अधिक हैं।

आने वाले दिनों में दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और शुष्क हवा के कारण मौसमी वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा गया है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जिला महेंद्रगढ़ में भी मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। रविवार को नारनौल का तापमान 31.6°C (दिन) और 15.4°C (रात) जबकि महेंद्रगढ़ का 31.4°C (दिन) और 15.8°C (रात) दर्ज किया गया। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 62 दर्ज हुआ, जो दीपावली के दौरान 390 तक पहुंच गया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक प्रदूषण में सुधार जारी रहेगा, हालांकि इसके बाद हवा की गुणवत्ता फिर से प्रभावित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.