Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में साइबर ठगी से टूटा छात्र, 3.5 लाख गंवाकर दी जान

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय एमबीए छात्र ने साइबर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ठगों ने छात्र को झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए थे। परिजनों ने अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला गांव जटोला थाना गदपुरी क्षेत्र का है। मृतक छात्र की पहचान सर्वेश के रूप में हुई है, जो एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक पानी का प्लांट भी चला रहा था। पीड़ित परिवार के सदस्य प्रमोद के अनुसार, साइबर ठगों ने सर्वेश को पहले 5,000 रुपये निवेश करने के लिए कहा और भरोसा दिलाने के लिए 7,250 रुपये वापस भी किए। इसके बाद ठगों ने धीरे-धीरे भरोसा जीतकर सर्वेश से करीब साढ़े तीन लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए।

जब सर्वेश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने मना कर दिया। इससे मानसिक रूप से टूटे सर्वेश ने फोन पर ठगों से बातचीत के दौरान आत्महत्या की बात कही थी, जिसकी रिकॉर्डिंग परिजनों के पास मौजूद है। इसके बाद युवक ने खुदकुशी कर ली।

परिजनों की शिकायत पर थाना गदपुरी पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने एसपी वरुण सिंगला से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को पलवल सीआईए यूनिट को ट्रांसफर करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और साइबर ठगी के नेटवर्क को ट्रेस किया जा रहा है। परिजनों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अपराधियों को सजा मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.