Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल स्कैनर फेल, यात्रियों से वसूले जा रहे दोगुने से ज्यादा पैसे

बहादुरगढ़  | कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना इन दिनों महंगा साबित हो रहा है। टोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों से वास्तविक दूरी के मुकाबले पूरे रूट का टोल वसूला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर लगे ऑटोमेटिक स्कैनर खराब हो चुके हैं, जिसके कारण वाहन सही तरह से स्कैन नहीं हो पा रहे। परिणामस्वरूप, बहादुरगढ़ से कुंडली तक मात्र 40 किलोमीटर की यात्रा के लिए 73 रुपये की बजाय यात्रियों से 280 रुपये तक वसूले जा रहे हैं — यानी करीब 207 रुपये अधिक।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल कटने का संदेश काफी देर बाद मोबाइल पर आता है, जिससे वे मौके पर शिकायत भी नहीं कर पाते। कई वाहन चालकों का आरोप है कि यह समस्या केवल बहादुरगढ़ टोल पर नहीं, बल्कि पूरे केएमपी मार्ग पर फैली हुई है।

रोज़ाना लाखों रुपये का नुकसान यात्रियों को

अंदाजा है कि प्रतिदिन करीब 40 से 60 हजार वाहन केएमपी टोल प्लाज़ा से गुजरते हैं। यदि इनमें से सिर्फ 25% वाहनों के साथ भी ऐसा झोल हो रहा है, तो हर दिन यात्रियों की जेब से लाखों रुपये का गलत टोल वसूला जा रहा है।

अधिकारी बोले—सुधार जारी है

केएमपी टोल के बहादुरगढ़ प्रबंधक बिजेंद्र जायसवाल ने माना कि “पिछले एक महीने से सिस्टम में दिक्कत आ रही है। सुधार कार्य जारी है।” गौरतलब है कि एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) केएमपी एक्सप्रेसवे के संचालन की जिम्मेदारी संभालती है।

टोल दरें क्या हैं?

1 अप्रैल 2025 से एलएमवी (कार) के लिए ₹1.84 प्रति किलोमीटर, एलजीवी/मिनी बस के लिए ₹2.97 प्रति किलोमीटर, और ट्रक/बस के लिए ₹6.23 प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित है।

परंतु खराब स्कैनर सिस्टम के चलते यात्रियों से मनमाना वसूला जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.