नई दिल्ली I अगर आप आज चार नवंबर को सोने या चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के वायदा भाव शून्य दशमलव छह प्रतिशत गिरकर एक लाख बीस हजार छह सौ अस्सी रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं, जबकि चांदी एक लाख छियालिस हजार आठ सौ पचास रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के दाम नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत चार हजार तेरह डॉलर सत्तर सेंट प्रति औंस पर हुई, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस चार हजार चौदह डॉलर से थोड़ा नीचे रही। खबर लिखे जाने तक सोना चार हजार एक डॉलर तीस सेंट प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोना चार हजार तीन सौ अठानवे डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छू चुका है। चांदी के वायदा भाव सैंतालीस डॉलर अठासी सेंट प्रति औंस पर खुले, जो पिछले क्लोजिंग अड़तालीस डॉलर चार सेंट से नीचे रहे। वर्तमान में यह सैंतालीस डॉलर छियासी सेंट प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई।
99 दशमलव पांच प्रतिशत शुद्धता वाला सोना तीन सौ रुपये घटकर एक लाख चौबीस हजार सात सौ रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
99 दशमलव नौ प्रतिशत शुद्धता वाला सोना एक लाख पच्चीस हजार छह सौ रुपये से घटकर एक लाख पच्चीस हजार तीन सौ रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं चांदी एक हजार रुपये बढ़कर एक लाख चौवन हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स शून्य दशमलव नौ प्रतिशत बढ़कर निन्यानवे दशमलव आठ नौ पर पहुंच गया है, जिससे कीमती धातुओं के दाम में नरमी आई है।