Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार अब भर्ती प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति, एक पहचान’ करेगी लागू

चंडीगढ़ I हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया अब नए और पारदर्शी दौर में प्रवेश करने जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित सभी ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। यह कदम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या विवाद की संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

आयोग के इस निर्णय से स्पष्ट है कि राज्य सरकार अब “एक व्यक्ति, एक पहचान” नीति को सख्ती से लागू करने के लिए तैयार है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी उम्मीदवार की जगह कोई अन्य व्यक्ति गलत तरीके से चयन या नियुक्ति न पा सके।

मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्त (पंचकूला) को पत्र जारी किया है। निर्देश दिए गए हैं कि जिन कार्यालयों में ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवार कार्यरत हैं, उनके नाम, पद, कार्यस्थल और अन्य आवश्यक विवरण तुरंत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजे जाएं, ताकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

गौरतलब है कि चयनित उम्मीदवारों को पहले ही संबंधित मंडल आयुक्तों और उपायुक्त, पंचकूला के कार्यालयों में नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद उनके पोस्टिंग ऑर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी हुए थे। अब बायोमेट्रिक सत्यापन इस पूरी प्रक्रिया का अंतिम चरण होगा, जिससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि यह कदम न केवल मौजूदा ग्रुप-डी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि आने वाली भर्तियों के लिए भी एक नया मानक स्थापित करेगा। उनके अनुसार, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद सभी उम्मीदवारों की पहचान डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगी, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की शिकायत, मुकदमेबाजी या फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की संभावना समाप्त हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.