Facebook-f Youtube X-twitter

25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, कुरुक्षेत्र में देंगे सौगातें

चंडीगढ़। हरियाणा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को विश्व स्तर तक ले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा। पहली बार यह महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा दौरे पर आएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को हरियाणा भवन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री हरियाणा को कई करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।

इससे पहले 17 अक्टूबर को सोनीपत में हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित थी, लेकिन आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर चर्चा हुई थी।

प्रधानमंत्री का यह एक वर्ष में तीसरा हरियाणा दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने
• 8 दिसंबर 2024 को पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत की थी,
• 14 अप्रैल 2025 को हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया,
• और यमुनानगर में 800 मेगावाट की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.