Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कांग्रेस पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया

Shimla, 5 November

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकारात्मक प्रभाव वाले सोशल मीडिया पेज बनाकर भ्रम फैलाने में जुटी है, लेकिन जनता अब इस प्रकार के दुष्प्रचार में नहीं आने वाली।

संजय टंडन ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को इस रणनीति से कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और 2027 के चुनावों में प्रत्येक बूथ पर हार का सामना करेगी।भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मोबाइल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और आईटी को एक प्रभावी साधन के रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के शासनकाल में जहां 2G घोटाले होते थे, वहीं मोदी सरकार के समय देश 5G और 6G की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार की योजनाओं के फंड में भारी अनियमितताएँ होती थीं, लेकिन आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली से प्रत्येक रुपया सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है।

संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के समय राज्य सरकार के कुछ मंत्री और नेता राहत राशि का वितरण नकद रूप में कर रहे थे, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “आपदा के समय भी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।”उन्होंने कहा कि भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी टीम कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को व्यापक रूप से जनता के सामने रखेगी और एक-एक विषय पर कांग्रेस को जवाबदेह ठहराएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.