Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा प्रहार..बोले  अब तक की सबसे विफल सरकार

Solan, 5 November

भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला बद्दी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आरंभ हुई। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भी मार्गदर्शन दिया।

डॉ. बिंदल ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन पार्टी के सात मोर्चों — युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, जनजातीय, अल्पसंख्यक और ओबीसी — से जुड़े प्रतिनिधियों को संगठित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा के विचार और योजनाओं को विस्तार देने के लिए पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मज़बूत किया जा रहा है।

दूसरे सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग से जुड़ी टीमों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। बिंदल ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से भाजपा आने वाले समय में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टेक-ऑफ की तैयारी कर रही है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि“हमारा संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरी तरह से सक्रिय और तैयार है। इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग में भाजपा की नीति, नीयत और कार्यक्रमों का संदेश पहुंचे।”

कांग्रेस सरकार निकम्मी और विफल: बिंदल

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व “झूठ और फरेब का आवरण” ओढ़कर कांग्रेस सत्ता में आई और तब से जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि 15 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के वादे झूठे साबित हुए, और 1.5 लाख पद समाप्त कर कांग्रेस ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि 2000 से अधिक संस्थान बंद किए गए, जिससे रोजगार के अवसर खत्म हो गए। वहीं, 28 लाख महिलाएं अब भी ₹1500 मासिक सम्मान भत्ते की प्रतीक्षा कर रही हैं। बिंदल ने कहा कि सरकार ने भारी कर्ज लेने के बावजूद विकास कार्य ठप कर दिए हैं, सड़कें और पेयजल योजनाएं जर्जर पड़ी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन में भारी भाई-भतीजावाद हुआ, जिससे सैकड़ों परिवार आज भी बेघर हैं।“यह सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। भाजपा इस भ्रष्ट और अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह संगठित हो रही है ।कार्यशाला के दूसरे दिन भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे, जिनमें कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व अध्यापकों और व्यापारियों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.