Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विराट कोहली के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार

5 November, 2025

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ‘रन मशीन’ के नाम से मशहूर विराट कोहली आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उनके प्रशंसक और क्रिकेट जगत की हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर विराट की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने लिखा — “2011 का आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप, 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 का आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाले महान खिलाड़ी विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”बीसीसीआई ने विराट के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े भी साझा किए — 553 मैचों में 27,673 रन और 82 शतक

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा — “किंग कोहली 37 साल के हो गए हैं। उनके अद्भुत सफर का जश्न मनाते हुए उन्हें आने वाले सालों में और भी रिकॉर्ड, जीत और खुशियों की शुभकामनाएं।”पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी विराट को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जो आईपीएल के एक सीजन की है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा — “रन मशीन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने याद दिलाया कि आज ही के दिन, साल 2023 में विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी।वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने पोस्ट में लिखा — “एक क्रिकेट युग और अमर विरासत का जश्न मनाते हैं।”

विराट कोहली — भारतीय क्रिकेट का वो नाम, जिसने न केवल रिकॉर्ड्स बनाए बल्कि करोड़ों दिल भी जीते।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.