Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में डीएसपी से 47 लाख की ठगी, मंत्री के आदेश पर FIR

पंचकूला | हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव से 47 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डीएसपी ने इस संबंध में 2024-25 के दौरान हरियाणा डीजीपी, पंचकूला डीसीपी और सेक्टर-14 थाना प्रभारी को शिकायत दी थी, लेकिन लंबी अवधि तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामला तब आगे बढ़ा जब 10 अक्टूबर को पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई ग्रिवेंसेज कमेटी की बैठक में डीएसपी ने अपनी शिकायत राज्य के मंत्री विपुल गोयल के समक्ष रखी। मंत्री ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके 24 दिन बाद, 4 नवंबर को पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाने में छह आरोपियों — भरतपाल, आरती देवी, नायब सिंह, राजकुमार भाटिया, सुखविंदर कौर और कुलविंदर सिंह पुवाल — के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार, 2022-23 में डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव पंचकूला जोन-2 में तैनात थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें सेक्टर-26 में 14 मरले का प्लॉट दिखाकर 2.35 करोड़ रुपये में सौदा तय किया। डीएसपी ने आरोपियों के खातों में 53 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में प्लॉट किसी और को बेच दिया गया।

डीएसपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कमजोर धाराओं में मामला दर्ज किया है और गंभीर अपराधों से संबंधित धारा 467, 468 और 471 को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे पंचकूला पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और अब इस संबंध में डीजीपी को औपचारिक शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.