Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबई के ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल में निधन

नई दिल्ली। दुबई में रहने वाले प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। सूद के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

परिवार ने पोस्ट में लिखा, “बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। कृपया उनके घर के आसपास भीड़ न लगाएं और उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।”

बता दें कि अनुनय की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट बुधवार को साझा की गई थी, जिसमें उन्होंने लास वेगास से एक कार ब्रांड इवेंट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने वीकेंड दिग्गजों और ड्रीम मशीनों के बीच बिताया। इनमें से किसे ड्राइव करना चाहेंगे?”

अनुनय सूद एक लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे, जिनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स थे। वे अपनी शानदार ट्रैवल फोटोग्राफी, वीडियोज़ और सिनेमैटिक रील्स के लिए जाने जाते थे।

खास बात यह है कि अनुनय लगातार तीन वर्षों (2022–2024) तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल रहे। उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और कंटेंट क्रिएटर समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.