Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रॉफी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात: हरमनप्रीत और मंधाना ने 2017 की प्रेरणा को बताया जीत की नींव

6 November, 2025

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में इतिहास रचते हुए अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की और उनके साथ विशेष बातचीत की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान कहा,“सर, मुझे आज भी याद है जब हम 2017 में आपसे मिले थे। उस वक्त हम ट्रॉफी घर नहीं ला पाए थे, लेकिन आज आपको वह ट्रॉफी देना हमारे लिए गर्व की बात है। आपने हमारी खुशी दोगुनी कर दी है। अब हम चाहते हैं कि भविष्य में भी हम बार-बार ऐसी ही तस्वीरें आपके साथ खिंचवाते रहें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,“आप सबने वाकई कमाल कर दिखाया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा है। जब क्रिकेट अच्छा चलता है, तो पूरा देश खुश होता है। और जब मुश्किलें आती हैं, तो लोग भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। आपने देश को गर्व का पल दिया है।”

बाद में अपने संदेश में हरमनप्रीत कौर ने बताया कि 2017 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई बातें उनकी टीम के लिए “टर्निंग पॉइंट” साबित हुईं।“2017 में जब हम हारे थे, तब आपने हमें समझाया था कि हार भी सीख का हिस्सा है। वही प्रेरणा हमें लगातार मेहनत करने की ताकत देती रही, और आज हम उसी का परिणाम आपके सामने पेश कर रहे हैं।”

उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा,“जब हम 2017 में मिले थे, तब हम खाली हाथ लौटे थे। लेकिन आपकी उम्मीदों ने हमें मजबूत बनाया। पिछले कई विश्व कप में हमें निराशा मिली, पर शायद किस्मत में लिखा था कि भारत का पहला महिला विश्व कप घर की मिट्टी पर जीता जाए। आप हमारी प्रेरणा रहे हैं, और देश की हर लड़की के लिए भी।”

मंधाना ने आगे कहा कि इस जीत ने भारतीय महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया आत्मविश्वास दिया है — चाहे वह खेल का मैदान हो, इसरो जैसी वैज्ञानिक संस्थाएं हों या अन्य क्षेत्र।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.