Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“ये कैसी जनगणना सरकार?” — मंडी के बालीचौकी में सैकड़ों लोग ओबीसी श्रेणी से बाहर

Mandi, Dharamveer -:मंडी जिला के बालीचौकी विकास खंड में एक बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 की जनगणना में भारी हेराफेरी की गई है, जिसके चलते सैकड़ों अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों को श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

OBC मोर्चा बालीचौकी के सदस्यों का कहना है कि इस तथ्य का खुलासा हाल ही में आरटीआई (सूचना के अधिकार) के माध्यम से हुआ है। उनका दावा है कि ब्लॉक की 22 पंचायतों में ओबीसी वर्ग के परिवार रहते हैं, जिनमें से 6 पंचायतों में 500 से अधिक ओबीसी परिवार हैं, फिर भी जनगणना में इन्हें “OBC शून्य” दर्ज किया गया।इससे नाराज ओबीसी मोर्चा ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल जांच और सुधार की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर इन्हें पुनः ओबीसी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे और जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

ओबीसी मोर्चा बालीचौकी के पूर्व अध्यक्ष बीरी सिंह भारद्वाज ने कहा कि “जनगणना के दौरान खुली हेराफेरी की गई है। जिन परिवारों को दशकों से ओबीसी सूची में दर्ज किया गया था, उन्हें अचानक बाहर कर देना सरासर अन्याय है। सरकार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र में OBC मोर्चा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मोर्चा का आरोप है कि 2011 की जनगणना में बड़ी हेराफेरी करते हुए सैकड़ों परिवारों को OBC श्रेणी से बाहर कर दिया गया।प्रदर्शनकारियों ने डीसी मंडी को ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल और प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।मोर्चा ने 10 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.