Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के मंत्री गंगवा, बोले कांग्रेस खुद करे आत्ममंथन

सिरसा | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी होने का आरोप लगाया था।

गंगवा ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि वे बिना सबूत के बयानबाज़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह सोचने की ज़रूरत है कि उसके वोट क्यों घट रहे हैं।

गंगवा ने कहा, “जब कांग्रेस के साथ जनता थी तब उन्हें वोट चोरी याद नहीं थी, अब जब हर वर्ग बीजेपी के साथ है तो कांग्रेस झूठे आरोपों का सहारा ले रही है।”

सीडीएलयू में युवा महोत्सव का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा में आयोजित 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि किया।

यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 10 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 2,000 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

संपत सिंह के पार्टी बदलने पर कसा तंज

पूर्व मंत्री संपत सिंह के कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने पर गंगवा ने तंज कसते हुए कहा, “समझ नहीं आया कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी। वे पहले बीजेपी और उससे पहले इनेलो भी छोड़ चुके हैं।”

गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई राजनीतिक वजूद नहीं बचा, पार्टी गुटबाजी और आंतरिक कलह से जूझ रही है।

डीजीपी के बयान पर दी सफाई

हरियाणा के डीजीपी ओ.पी. सिंह द्वारा “बुलेट और थार चलाने वालों” को लेकर दिए बयान पर गंगवा ने सफाई देते हुए कहा कि डीजीपी का बयान गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजीपी ने केवल सड़क पर स्टंट करने या पटाखे बजाने वालों के लिए टिप्पणी की थी, न कि सामान्य वाहन चालकों पर।

फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस पर निशाना

कृषि मुआवजे के मुद्दे पर गंगवा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में किसानों को केवल ₹1,058 करोड़ का मुआवजा दिया था, जबकि बीजेपी सरकार अब तक ₹15,465 करोड़ की राशि किसानों को दे चुकी है।

जल्द शुरू होंगे सड़क निर्माण कार्य

गंगवा ने बताया कि राज्य में जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

हरियाणा में 2,410 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण ₹4,827 करोड़ की लागत से किया जाएगा, जिससे राज्य की सड़क सुविधा और परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.