Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक्सप्रेसवे टोल वसूली पर बवाल, गांवों और सोसायटियों में गुस्सा बढ़ा

बादशाहपुर | द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली शुरू होते ही आसपास के गांवों और हाउसिंग सोसायटियों के निवासियों में रोष फैल गया है। यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन (URL) की ओर से रविवार को विभिन्न सोसायटी और गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाकों के निवासियों को टोल से छूट देने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता बजघेड़ा निवासी राकेश राणा ने की। उन्होंने कहा कि बजघेड़ा, बाबूपुर, साईं कुंज, सेक्टर 110A, 111, 112 और आसपास की सोसायटियों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन पर टोल लगाना अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टोल माफी पर विचार नहीं किया, तो यह मामला राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

साईं कुंज आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष धर्मपाल छिल्लर ने कहा कि स्थानीय लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और काम पर जाने के लिए रोज द्वारका की ओर जाते हैं। हर दिन टोल चुकाना आम नागरिकों के लिए भारी आर्थिक बोझ साबित होगा। वहीं, बाबूपुर के पूर्व सरपंच हरी सिंह ने कहा कि यदि टोल माफी नहीं दी गई तो स्थानीय प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात करेगा।

हरीश शर्मा और ईमान कादियान ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए 340 रुपये मासिक पास की सुविधा का स्वागत किया, लेकिन साथ ही मांग की कि पांच किलोमीटर के भीतर रहने वाले निवासियों को पूरी तरह टोल से मुक्त किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि टोल माफी की मांग को लेकर जल्द ही संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.