Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सार्वजनिक नमाज से मचा बवाल, सुरक्षा पर उठे सवाल

बेंगलुरु। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 (T2) पर यात्रियों के एक समूह द्वारा सार्वजनिक रूप से सामूहिक नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कुछ लोग खुले क्षेत्र में नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं, वहीं सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद होते हुए भी कोई हस्तक्षेप नहीं करते। यह घटना हवाई अड्डे जैसे उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में घटित होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

बीजेपी ने जताया विरोध

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस घटना पर कड़ा एतराज जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में पहले से ही प्रार्थना कक्ष (Prayer Room) मौजूद है, बावजूद इसके सामूहिक नमाज सार्वजनिक क्षेत्र में पढ़ी गई।

जानकारी के अनुसार, नमाज में शामिल लोग उन यात्रियों को मक्का रवाना करने आए थे जो हज यात्रा पर जा रहे थे।

बीजेपी प्रवक्ता ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

BJP प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “उच्च-सुरक्षा वाले एयरपोर्ट के अंदर ऐसी गतिविधि की अनुमति कैसे दी जा सकती है? क्या इन लोगों ने पहले से कोई अनुमति ली थी? जब आरएसएस (RSS) को अनुमति के बाद भी पथ संचलन करने में दिक्कतें आती हैं, तो सार्वजनिक स्थल पर नमाज की इजाजत कैसे दी जा सकती है?”

उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है और प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर विवाद फिर गर्माया

सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने को लेकर यह विवाद धार्मिक स्वतंत्रता और सार्वजनिक व्यवस्था के बीच संतुलन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। इससे पहले भी सड़क, पार्क या सरकारी इमारतों में नमाज पढ़ने पर कई बार टकराव की स्थितियां बन चुकी हैं।

बीजेपी का कहना है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति देना सुरक्षा और समानता दोनों के लिए “दोहरा मानदंड” दर्शाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.