Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार चुनावों के बाद गिर सकती है केंद्र सरकार: बीरेन्द्र सिंह

भिवानी |  पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने भिवानी में बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बिहार चुनावों के बाद देश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों पर तीखे शब्दों में निशाना साधा।

वे यहां अपने बेटे और पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की सद्भाव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में वोट चोरी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा।

“जनता और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं तो नेता जाएंगे कहां”
बीरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर जनता और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं, तो नेता आखिर जाएंगे कहां।” उन्होंने हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा पूरे देश में वोट चोरी का एक जैसा पैटर्न अपना रही है। “कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी यही हुआ, जबकि वहां न कोई बाप-बेटा थे और न ही कोई पारिवारिक सियासत,” उन्होंने जोड़ा।

केंद्र सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाए
बीरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि भाजपा छोटे सहयोगी दलों के सहारे सत्ता में आती है और बाद में उन्हें हाशिए पर कर देती है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सहारे चल रही केंद्र सरकार दो से ढाई साल से ज्यादा नहीं टिक पाएगी, क्योंकि ये दोनों नेता अपनी पार्टी का अस्तित्व नहीं खोएंगे।”

जाति और धर्म की राजनीति पर भी निशाना
बीरेन्द्र सिंह ने भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “400 पार का दावा करने वाली भाजपा आज 240 सीटों पर सिमट गई। अगर 79 सीटों पर वोट चोरी नहीं हुई होती, तो यह संख्या 160 से आगे नहीं जाती।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.