रूपनगर | रूपनगर-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री भट्टा साहिब चौक के पास मंगलवार को तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश नंबर की एक वरना कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार नवविवाहित जोड़ा हादसे में बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से हालात काबू में आ गए और यातायात को कुछ देर बाद फिर से सुचारू कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य किया गया। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।