Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: NIA ने 20 लाख जुटाने का किया  बड़ा खुलासा

नई दिल्ली | दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA ने एक बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद ने ब्लास्ट की योजना से पहले सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाया था। इसमें डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन शामिल थे।

एजेंसी के अनुसार, इन चारों आरोपियों ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये जुटाए, जिसे उमर मोहम्मद को सौंपा गया। यह रकम उन्होंने IED बनाने के लिए इस्तेमाल करने के मकसद से उर्वरक खरीदने में लगाई। गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आतंकियों ने 3 लाख रुपये के 20 क्विंटल से अधिक NPK उर्वरक खरीदे। जांच में यह भी सामने आया कि उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

जांच में यह भी पता चला कि ब्लास्ट के लिए 6 दिसंबर 2025 को योजना बनाई गई थी, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मौके पर अंजाम देना चाह रहे थे। NIA ने गिरफ्तार आठ आरोपियों और उनके परिवार, दोस्तों एवं पड़ोसियों से पूछताछ कर धमाके की पूरी साजिश का ब्यौरा हासिल किया।

इस खुलासे से यह स्पष्ट होता है कि आतंकी साजिश बेहद संगठित तरीके से तैयार की जा रही थी, और पुलिस एजेंसियां समय रहते उसकी रोकथाम में लगी थीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.