Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: सोनीपत-कैथल से वांछित अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़  | हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत सोनीपत और कैथल जिलों में दो बड़ी सफलता हासिल की है। यह अभियान राज्यभर में संगठित अपराध और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कुख्यात अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।

CRPF जवान हत्याकांड के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत जिले में 27 जुलाई 2025 को छुट्टी पर आए CRPF जवान कृष्ण की हत्या के मामले में सदर गोहाना थाना पुलिस ने ₹5,000-₹5,000 के इनामी दो मुख्य आरोपियों निशांत पुत्र राजसिंह और अजय पुत्र वजीर (दोनों खेड़ी दमकन निवासी) को गिरफ्तार किया। यह वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी थी, जो कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कहासुनी से शुरू हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस केस में पहले ही तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

दोनों गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरी घटना की गहन जांच की जा सके।

कैथल पुलिस ने 15 मुकदमों वाला फरार अपराधी पकड़ा

कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत पीओ पकड़ो टीम द्वारा वर्ष 2017 के छेड़खानी मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी हंसराज (सेरधा निवासी) को गिरफ्तार किया। हंसराज को 6 अगस्त 2025 को अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया गया था, क्योंकि वह जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था।

जांच में पता चला कि हंसराज पर कैथल, पानीपत, जींद, हिसार समेत राज्य के विभिन्न जिलों में चोरी, महिला से छेड़खानी, हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: प्रदेश में कानून का शिकंजा कसता हुआ

हरियाणा पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अब तक 262 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी में सफल रहा है। केवल छठे दिन में ही पुलिस ने 53 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा, जबकि 225 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर पिछले छह दिनों में 262 कुख्यात और 1,398 अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

इस अभियान ने प्रदेश में संगठित अपराध के नेटवर्क को कमजोर किया है और आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत किया है। हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य से अपराध की जड़ें पूरी तरह समाप्त नहीं हो जातीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.