Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला की बेटी ने बनाया वेब ऐप, सड़क सुधार और सुरक्षा में किया योगदान

अंबाला |  शहर में सड़क के गड्ढों और सड़क सुरक्षा को लेकर सजग नागरिकों के प्रयास को नई दिशा मिली है। अंबाला की युवती साइना भटनागर ने एक वेब ऐप विकसित किया है, जिससे नगर निगम के नागरिक अपने क्षेत्र की सड़क समस्याओं की तस्वीरें सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।

आज इस वेब ऐप के लॉन्च और इसके परीक्षण की अनुमति लेने के लिए साइना ने अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा से मुलाकात की और अपने प्रयास को आगे बढ़ाने की शुरुआत की।

पत्रकारों से बात करते हुए मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि आज के युवाओं का यह सजग प्रयास देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा, “इस तरह की पहल शहर की सफाई और सड़क सुधार में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जब युवाओं में समस्याओं को समझने और सुलझाने की इच्छा शक्ति होगी, तो अंबाला जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल कर सकता है।”

मेयर ने बताया कि नगर निगम में अब तक सड़क और सफाई से जुड़ी जानकारी आम नागरिक तक आसानी से नहीं पहुँचती थी। साइना के इस ऐप के माध्यम से यह सूचना तंत्र और सुचारू और प्रभावी बन सकेगा।

शैलजा संदीप सचदेवा ने साइना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उनके इस प्रयास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से अंबाला के अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में योगदान देंगे। मेयर ने जोर देकर कहा कि “सभी का प्रयास ही सबका विकास सुनिश्चित कर सकता है, और यही अंबाला के उज्जवल भविष्य की कुंजी है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.