Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, प्यार ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के एक अनोखे मामले का खुलासा किया है। डायल 112 टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट देने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। यह घटना अंबाला कैंट इलाके की है, जहां पीड़ित युवक की सूझबूझ से दोनों आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पंजाब के खेलां कलां गांव के निवासी नवप्रीत और गौरव हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पहले से स्नेचिंग की योजना बनाई थी ताकि फोन बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड को नया मोबाइल गिफ्ट कर सकें। लेकिन वारदात के दौरान किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

जैसे ही आरोपियों ने एक युवक से मोबाइल छीना और भागने लगे, पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए खुद दोनों को पकड़ लिया और उनसे भिड़ गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अंबाला कैंट सदर थाने में लाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे मोबाइल छीनकर उसे बेचने वाले थे और उससे मिले पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड को नया फोन खरीदकर गिफ्ट देना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तत्परता और लोगों की समय पर दी गई सूचना की वजह से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया। अंबाला पुलिस ने कहा कि डायल 112 टीम लगातार सड़कों पर गश्त कर रही है ताकि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.