Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टरों के तबादले पर राजनीतिक विवाद तेज, भाजपा ने भेदभाव का लगाया आरोप

Mandi, Dharamveer

नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से एकमुश्त 41 डॉक्टरों के तबादले के फैसले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने इसे मंडी जिले के साथ कांग्रेस सरकार के “भेदभावपूर्ण रवैये” का उदाहरण बताया है।

जमवाल ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की “मंडी विरोधी मानसिकता” को उजागर करता है। उनके अनुसार सरकार का यह कदम मंडी के संस्थानों को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाल ही में मंडी के दौरे पर आए थे और वहां “समान विकास” की बात की थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद लिए गए इस फैसले ने सरकार के दोहरे रवैये को उजागर कर दिया है।भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तीन साल के कार्यकाल में मंडी को लगातार उपेक्षा झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी को शैक्षणिक पहचान देने के लिए स्थापित किया था, उसकी स्थिति भी राजनीति की भेंट चढ़ गई है। सैकड़ों कॉलेजों को शिमला विश्वविद्यालय से जोड़े जाने का निर्णय मंडी की संस्थागत पहचान को कमजोर करने वाला बताया जा रहा है।

जमवाल ने कहा कि चूंकि मंडी की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, इसलिए सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में नए संस्थान खोलने के बजाय पुराने संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का एक साथ तबादला मंडी की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकता है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.