Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने बड़ी तबाही रोकी : अनिल विज

अंबाला | दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस हमले में आतंकी उमर की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बड़ी तबाही टल गई, क्योंकि घटनास्थल से करीब 3000 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया, जो किसी भी बड़े शहर को तबाह कर सकता था।

विज ने कहा, “मैं सुरक्षा एजेंसियों को सलाम करता हूं, जिनकी तत्परता के कारण हजारों जानें बच गईं।” उन्होंने बताया कि यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं बल्कि देश को अस्थिर करने की गहरी साजिश थी।

सुरक्षा एजेंसियां जुटीं नेटवर्क की तह तक पहुंचने में

विज ने कहा कि एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले की प्लानिंग कहां से हुई, अमोनियम नाइट्रेट किसने मुहैया कराया और किन लोगों ने इसमें सहयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट निर्देश हैं कि “जो भी आतंक फैलाने में शामिल है — उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बिहार चुनावों में कांग्रेस द्वारा लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने तंज कसा — “कांग्रेस ने अपने स्कूल में हारने के बाद रोने और वोट चोरी का रोना रोने की ट्रेनिंग ली हुई है। पहले परिणाम आने दो, फिर देखो किसका कितना वोट गया।”

हुड्डा पर हमला – “राहुल गांधी की चाबी से चलने वाला खिलौना”

अंबाला में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम पर भी विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “हुड्डा तो राहुल गांधी की चाबी से चलने वाला खिलौना हैं, जैसे ही राहुल चाबी भरता है, ये चलने लगते हैं, और जैसे ही रोक देता है, ये सब थम जाते हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.