Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2027 चुनावी तैयारियों पर फोकस: ऊना में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न

Una, Rakesh

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान और भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान के ऊना पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक शुरू हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि ऊना में मोर्चा के सभी पांचों मंडलों के अध्यक्षों तथा विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संवाद का यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस संदर्भ में आज से ऊना जिले से मोर्चा का विशेष प्रवास कार्यक्रम शुरू हुआ है, जिसके तहत आने वाले 15 दिनों के भीतर प्रदेश के 16 संगठनात्मक जिलों का दौरा किया जाएगा।

मनीष चौहान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक रहने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करने के लिए मोर्चा का प्रत्येक सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। बूथ स्तर पर लोगों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख योजनाओं को पहुंचाना मोर्चा की प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान से लेकर समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, लेकिन अभी भी कई लोग इन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते। आगामी दिनों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उधर, विधायक सतपाल सत्ती ने भी संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को नई दिशा दी है और आने वाले चुनावों में इसी विकास की बदौलत जनता एक बार फिर बीजेपी को समर्थन देगी।यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि आने वाले चुनावी माहौल को देखते हुए इसे भाजपा की रणनीतिक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.