Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलियाना डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलियाना I बलियाना गांव में 7 नवंबर को हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह आईएमटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद सीआईए वन की टीम ने मुख्य आरोपी संजय (41) तथा उसके दो साथियों—कसरेंहटी निवासी रोहित उर्फ काला (24) और वीरेंद्र उर्फ टिंकू (29)—को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि रोहित और वीरेंद्र स्कूटी फिसलने से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुरानी रंजिश बनी दो हत्याओं की वजह

बलियाना गांव में दो पक्षों के बीच 2023 से रंजिश चली आ रही है। उस वर्ष गांव के दुकानदार जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी कड़ी में 7 नवंबर को धर्मवीर और उसके बेटे दीपक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था।

खरखौदा में दो आरोपी पहले ही पकड़े गए थे

घटना के दिन ही सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि संजय और उसके दो साथी फरार चल रहे थे।

आरोपियों की लोकेशन मिलते ही घेराबंदी

सीआईए प्रथम के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि संजय अपने दोनों साथियों रोहित और वीरेंद्र के साथ बलियाना गांव के आसपास देखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने आईएमटी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में संजय घायल हो गया और स्कूटी गिरने से उसके दोनों साथी भी चोटिल हो गए।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश से जुड़े और पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.