Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन  : AAP उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने भारी मतों से उपचुनाव जीता

तरनतारन | तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने निर्णायक जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 42,649 मत मिले, जिससे उन्होंने मुकाबले में स्पष्ट बढ़त बनाई। मतगणना पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरमीत सिंह संधू को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

दूसरे स्थान पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं, जिन्हें 30,558 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर आजाद उम्मीदवार वारिस पंजाब के मनदीप सिंह रहे, जिनके खाते में 19,620 वोट आए। कांग्रेस के करणवीर सिंह बुरज चौथे स्थान पर रहे और उन्हें केवल 15,078 मत ही मिल सके। पांचवें स्थान पर हरजीत सिंह संधू रहे, जिन्होंने 6,239 वोट प्राप्त किए।

मतगणना कुल 16 राउंड में पूरी की गई। इस परिणाम के साथ AAP ने तरनतारन में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। विश्लेषकों का कहना है कि इस उपचुनाव में AAP की जीत न केवल पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और असर को भी उजागर करती है।

AAP के हरमीत सिंह संधू ने जीत के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.