Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव, महिलाओं को दो किश्तों में राशि

हिसार  | हिसार के बरवाला के गांव खरक पूनिया में दादा बाढ़ देव के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के लाभों में संशोधन करते हुए अब राशि दो किश्तों में जारी की जाएगी, ताकि महिलाओं को एकमुश्त मिलने वाला पैसा उनके रोजगार और जरूरतों में ज्यादा उपयोगी साबित हो सके।

CM सैनी ने बताया कि अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द योजना का संशोधित प्रारूप लागू कर दिया जाएगा।

चुनाव बाद महिलाओं को साधने की रणनीति

मुख्यमंत्री ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में सीधे ₹10,000 डालने से सरकार को भारी समर्थन मिला। अब हरियाणा में भी इसी मॉडल पर काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई नौकरियों की भर्ती के साथ 10 नई IMT खोलने की भी तैयारी है, जिनमें 2-3 IMT के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

सम्मान समारोह: खाप प्रतिनिधियों ने किया पारंपरिक स्वागत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी को पूनिया खाप की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और दादा बाढ़ देव पूनिया की चांदी की प्रतिमा भेंट की गई।
समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राजस्थान सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग समारोह में पहुंचे।

खाप की मांगें—ग्रामीण विकास की घोषणाएं

पूनिया खाप की ओर से गांव के लिए सामुदायिक भवन और आधुनिक पुस्तकालय की मांग रखी गई।
CM सैनी ने खरक पूनिया में सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गांव का स्कूल भी अपग्रेड किया जाएगा और इसे ‘दादा बाढ़ देव मॉडल संस्कृत स्कूल’ के नाम से विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के संबोधन की 5 प्रमुख बातें

दादा बाढ़ देव के सिद्धांतों पर सरकार का काम

CM ने कहा कि उनकी सरकार दादा बाढ़ देव के आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “इंसान की पहचान उसके कर्म और चरित्र से होती है।”

नशा मुक्ति अभियान में खापों की बड़ी भूमिका

सैनी ने खाप पंचायतों से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

25 नवंबर को हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

CM सैनी ने बताया कि PM मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें प्रकाश पर्व और गीता जयंती समारोह में शामिल होने हरियाणा आएंगे।

औरंगजेब के अत्याचारों का ऐतिहासिक उल्लेख

सीएम ने बताया कि किस तरह औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ गुरु तेगबहादुर जी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और धर्म की रक्षा की।

संकल्प पत्र के 50 वादे पूरे

CM ने कहा कि 2024 के चुनाव घोषणा पत्र के 217 वादों में से 50 वादे पहले साल में पूरे किए जा चुके हैं और युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया तेज है।

BJP प्रभारी सतीश पूनिया बोले—‘अब हरियाणा का CM पूरी कौम का’

राज्य के भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि अब हरियाणा किसी एक जाति का नहीं बल्कि सभी समाजों का मुख्यमंत्री चला रहा है। उन्होंने किसानों, जवानों और खिलाड़ियों की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को साहस, पराक्रम और ओलिंपिक पदक दिलाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.