Facebook-f Youtube X-twitter

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

कुरुक्षेत्र  | धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 दिवसीय भव्य महोत्सव का आगाज 15 नवंबर से होगा और यह 5 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव में देश और विदेश से लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

मुख्य उद्घाटन और कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव में 25 नवंबर को शामिल होंगे। इस अवसर पर ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा।

इस बार महोत्सव में हरियाणा के साथ-साथ सहभागी प्रदेश मध्यप्रदेश का पवेलियन भी सजा होगा। ये पवेलियन पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष और द्रोपदी कूप के आसपास बनाए गए हैं और इनका उद्घाटन 24 नवंबर को मुख्य कार्यक्रमों के साथ होगा।

महोत्सव में विशेष आकर्षण

  • ब्राह्म सरोवर तट लोक कला और संस्कृति के रंगों से सजा होगा।
  • देशभर से आए शिल्पकार, कलाकार और सांस्कृतिक प्रतिनिधि अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
  • 200 से अधिक कलाकार पारंपरिक और आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
  • ब्रह्मसरोवर के घाटों और आसपास विभिन्न दिशाओं में कला का अद्भुत प्रदर्शन होगा।

मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • 16 नवंबर: गीता रन, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 31 हजार रुपये पुरस्कार।
  • 24 नवंबर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें 16 देशों के 25 विद्वान भाग लेंगे।
  • 25 नवंबर से 1 दिसंबर: 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • 26-30 नवंबर: पुरुषोत्तमपुरा बाग में पदम विभूषित रामभद्राचार्य की कथा।
  • 29 नवंबर: संत सम्मेलन।
  • 30 नवंबर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन।
  • 1 दिसंबर: गीता जयंती पर ज्योतिसर तीर्थ में गीता यज्ञ, गीता पाठ और भगवद् कथा।

महोत्सव की सफलता और वैश्विक पहचान का श्रेय स्वामी ज्ञानानंद को भी जाता है, जिनकी प्रेरणा से मॉरीशस, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित अन्य देशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जा चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.