Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्र निर्माण में शिक्षित युवाओं की अहम भूमिका: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Shimla, 16 November

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षित व्यक्तियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे आज चौपाल उपमंडल के खद्दर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति को संस्कारित बनाती है और समाज के विकास में उसकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करती है।

खद्दर स्कूल के भवन निर्माण को मिली 30 लाख की स्वीकृति

खद्दर स्कूल क्षेत्र का एक पुराना एवं प्रतिष्ठित संस्थान है और पिछले शैक्षणिक सत्र में यहां की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्थानीय लोगों ने 16 लाख रुपये एकत्र कर 3 बीघा भूमि खरीदी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए सरकार की परिवर्तनकारी पहलें

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग तीन वर्षों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। अब तक करीब 7,000 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 9,000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इनमें टीजीटी, जेबीटी, प्रवक्ता (PWD), सी.एंड.वी तथा एनटीटी शिक्षक शामिल हैं। टीजीटी अध्यापकों की भर्ती परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।उन्होंने बताया कि नव-नियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग शुरू की गई है, जिससे शिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी। राज्य की शिक्षा रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है।

विद्यालय निरीक्षण और शिक्षण पद्धतियों में सुधार पर जोर

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। वर्तमान सरकार द्वारा पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें।मेधावी विद्यार्थियों को अन्य देशों में शिक्षा ढांचे की समझ बढ़ाने के लिए विदेश भेजा गया है। एएसईआर और एनएएस सर्वे में हिमाचल का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी शिक्षा मंत्री ने प्रशंसा की।

उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, उपमंडलाधिकारी (ना०) हेम चंद वर्मा, बीडीओ और डीएफओ चौपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.