Facebook-f Youtube X-twitter

बिहार जीत से हरियाणा में कमजोर पड़ा कांग्रेस अभियान, BJP आक्रामक

हरियाणा  | बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय के बाद हरियाणा की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस जहां राज्यभर में भाजपा पर पिछले विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है, वहीं बिहार के नतीजों ने भाजपा को कांग्रेस पर पलटवार का मौका दे दिया है।

बिहार की हार के बाद हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर साफ देखा जा रहा है, बावजूद इसके वे राहुल गांधी के निर्देश पर अभियान जारी रखने को बाध्य हैं।

बिहार के नतीजों पर हरियाणा में राजनीतिक तकरार तेज

बिहार में एनडीए की जीत के तुरंत बाद हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी बढ़ गई है। कांग्रेस का आरोप है कि जिस तरह हरियाणा में ’वोट चोरी’ हुई, वही स्थिति बिहार में देखने को मिली। इंटरनेट मीडिया पर कई कांग्रेस नेता इसे लेकर पोस्ट भी साझा कर रहे हैं।

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को चुना है। सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की हार पर चुटकी लेते हुए एक सात-सीटर कार की तस्वीर साझा कर रहे हैं और कैप्शन दे रहे हैं कि “इस कार की सीटें भी बिहार में कांग्रेस को मिली सीटों से ज्यादा हैं।”

राहुल गांधी के निर्देश पर जारी है कांग्रेस का अभियान

भाजपा की लगातार चुटकियों के बावजूद कांग्रेस अपने अभियान से पीछे हटने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी के निर्देश पर पहले जिला स्तरीय नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किए गए। अब राज्य स्तरीय नेता इस अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करनाल और फरीदाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व कर चुके हैं। अन्य जिलों के नेताओं को भी तारीखें तय करके जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

हालांकि, कांग्रेस के कई जिलाध्यक्षों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बिहार की हार के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह की भारी कमी है और उन्हें आशंका है कि जनता इस अभियान को स्वीकार नहीं करेगी।

हुड्डा-राव नरेंद्र का आरोप: ‘बिहार में भी वोट चोरी’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने झज्जर और फरीदाबाद में आरोप दोहराया कि बिहार में वोट चोरी के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसलिए ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान फिलहाल जारी रहेगा। लेकिन पार्टी के अंदरूनी हालात बताते हैं कि कई जिलों में कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने से हिचकिचा रहे हैं।

BJP ने शुरू की 2029 की रणनीति, बंगाल पर भी नजर

कांग्रेस के भीतर उत्पन्न असहजता के बीच हरियाणा भाजपा ने 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति दे दी है। साथ ही भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बंगाल को लेकर भी पोस्ट साझा करने शुरू कर दिए हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपना राजनीतिक अभियान और मजबूत करने में जुट गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.