Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सरकार के उत्सव पर पूर्व मंत्री का वार…“राज्य मुश्किल में है, जश्न नहीं जवाब चाहिए”

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने तीन साल पूरे होने पर मंडी में भव्य आयोजन करने जा रही है। लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब प्रदेश अभूतपूर्व आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब जश्न मनाना जनता की भावनाओं से खिलवाड़ है।

बिक्रम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश का हर तबका परेशान है—महिलाए, युवा, किसान-बागवान, कर्मचारी और पेंशनर तक। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई पेंशनरों को समय पर पेंशन तक नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार का समारोह आयोजित करना “आपदा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कदम” है।पूर्व मंत्री ने सीएम सुक्खू पर बाहरी राज्यों में जाकर झूठे दावे करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के बयानों को जनता ने सिरे से नकार दिया, जिससे हिमाचल की छवि धूमिल हुई है। ठाकुर ने सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल पूरी तरह खत्म होने की बात कही और दावा किया कि शासन तंत्र अव्यवस्थित होकर रह गया है।उन्होंने कांग्रेस संगठन पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अब तक क्यों नहीं हो सकी। उनके अनुसार बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर गुटबाज़ी के आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने संगठन की स्थिति सुधारनी चाहिए।

बड़े आकाओं को खुश करने के लिए धारा 118 में किया बदलाव 

सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए ठाकुर ने दावा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और “बड़े आकाओं को खुश करने के लिए” धारा 118 में बदलाव किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे निवेशकों का विश्वास टूट रहा है और उद्योग प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार को उत्सव मनाने के बजाय तीन साल का आत्ममंथन करना चाहिए और जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर प्रदेश आज इस स्थिति में क्यों पहुंचा।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.