Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत से गई सरबजीत ने अपनाया इस्लाम, पाक नागरिकता की मांग की

अमृतसर I कपूरथला की 48 वर्षीय सरबजीत कौर के मामले में बड़ा मोड़ आया है, जो 4 नवंबर को प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं और अब वहां इस्लाम धर्म अपनाकर विवाह कर चुकी हैं। सरबजीत, जिसने अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया है, अब भारत लौटने की इच्छुक नहीं लगती।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 नवंबर को नूर ने लाहौर के शेखूपुरा में नासिर हुसैन से निकाह किया। इसके बाद नासिर हुसैन ने वकीलों की मदद से नूर के लिए पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त करने और वीज़ा अवधि एक महीने बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नूर ने पाकिस्तानी नागरिकता के लिए अदालत में की याचिका

नूर हुसैन ने शेखूपुरा की स्थानीय अदालत में याचिका दायर करते हुए पाकिस्तान की नागरिक बनने की इच्छा जताई है।

बताया जा रहा है कि इस्लामी रीति से एक मौलवी ने दो गवाहों की मौजूदगी में उनका निकाह कराया था। हालांकि, अदालत में अभी तक शादी के दस्तावेज़ों और गवाहों के हस्ताक्षरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अदालत में नूर ने बयान दिया कि—

  • उसने अपनी पूरी मर्ज़ी से नासिर से शादी की है,
  • उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है,
  • वह नासिर के संपर्क में पिछले 9 वर्षों से थी और उससे प्रेम करती थी।

इन परिस्थितियों को देखते हुए नूर के भारत लौटने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

सरबजीत कौर प्रकरण के बाद SGPC का बड़ा फैसला

सरबजीत कौर के पाकिस्तानी नागरिक बन जाने की इच्छा के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पाकिस्तान जाने वाली अविवाहित और अकेली महिला तीर्थयात्रियों के लिए सख्त वीज़ा दिशानिर्देश लागू किए हैं।

SGPC सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि “आगे से पाकिस्तान यात्रा के लिए किसी भी अकेली महिला को वीज़ा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।”

पहले भी कई भारतीय पाकिस्तान में बस चुके हैं

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई भारतीय पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहीं रुक गए थे:

  • 2015: फिरोजपुर के सुनील कुमार, उनकी पत्नी सुनीता, बेटा उमर कुमार और बेटी हुमा कुमारी एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गए थे और आज तक वहीं पाकिस्तानी नागरिक के रूप में रह रहे हैं।
  • 2018: होशियारपुर की किरण बाला, जिसने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपनाकर आमना बीबी नाम रख लिया, भी वहीं शादी करने के बाद भारत नहीं लौटीं।

इस बीच, पाकिस्तान पीएसजीपीसी के अध्यक्ष और पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही अकेले व्यक्तियों को वीज़ा जारी न करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...

चंडीगढ़ में 1.38 लाख मतदाताओं को नोटिस, 93,193 वितरित; 20,343 मामलों का

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं...

चंडीगढ़ में पंजाब के 238 और हरियाणा के केवल 7 कानून लागू

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के कानूनों के लागू होने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब ने शहर के प्रशासनिक और राजनीतिक संबंधों पर नई बहस छेड़ दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया है कि वर्तमान में चंडीगढ़ में पंजाब के 238...

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण...

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखा देशभक्ति का उत्साह, डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया एकता का संदेश  

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.