Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहीद स्मारक पूरा, 25 नवंबर तक उद्घाटन उम्मीद : अनिल विज

अम्बाला | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि सन् 1857 में देश की पहली आजादी की लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि 25 नवंबर तक प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दौरे से पहले शहीद स्मारक तैयार हो जाए और यदि उन्हें समय मिले तो वह इसका अवलोकन और उद्घाटन कर सकें। विज आज देर शाम अम्बाला छावनी जीटी रोड पर शहीद स्मारक में निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीद स्मारक इतने आकर्षण का केंद्र होगा कि देखने वाला यहां से हिलेगा नहीं। यहां तकनीकी और साइंटिफिक तौर पर लाइट, लेजर शो 360 डिग्री व्यू तक दिखाया जाएगा। स्मारक की गैलरियों में निर्मित दीवारों पर आदमी व घोड़े चलते नजर आएंगे। ऐसे ही यहां 21 गैलरियों में एक से एक चीज देखने लायक होगी जोकि कमाल व बेमिसाल होगी।

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्मारक का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों व निर्माण एजेंसी स्टाफ से जानकारियां ली। उन्होंने ऑडियो व वीडियो प्रेजेंटेशन देखी। गैलरी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 1857 की लड़ाई पर आधारित 360 डिग्री व्यू की वीडियो भी देखी और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, बलित नागपाल, बलकेश वत्स के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान: छात्रों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की, लाठीचार्ज

एजेंसी | रांचीझारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को विधानसभा मार्च के साथ और तेज हो गया। बड़ी संख्या में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं के अभ्यर्थी रांची में विधानसभा की ओर बढ़े। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।प्रदर्शनकारियों...

पंजाब चुनाव: सैनी ने शिअद से गठबंधन की संभावना नकारी

समर न्यूज | चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ...

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगीपंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारितपहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब...

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.