Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा होते हुए यूपी पहुंचा आतंकी डॉक्टर, पंजाब से जुटा रहा था विस्फोटक

सहारनपुर | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का निवासी डॉ. आदिल अहमद, जो पिछले डेढ़ साल से सहारनपुर में डॉक्टर की आड़ में सक्रिय था, अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा खुलासा बनकर सामने आया है। जांच में पता चला है कि आदिल हरियाणा के रोहतक के रास्ते सहारनपुर पहुंचा था, जहां उसने मेडिकल प्रोफेशन की आड़ में आतंकी नेटवर्क खड़ा किया और युवाओं को अपने मॉड्यूल में शामिल करने की कोशिश की।

रोहतक में इंटरव्यू से शुरू हुई साजिश

सूत्रों के अनुसार, आदिल सबसे पहले रोहतक पहुंचा और यहां एक अस्पताल में इंटरव्यू दिया। चयन होने के बाद उसे करीब 4 लाख रुपये मासिक पैकेज पर सहारनपुर ब्रांच में तैनाती मिली। सहारनपुर पहुंचने के बाद उसने अंबाला रोड स्थित किराए के घर से अपनी गतिविधियां संचालित करनी शुरू कर दीं।

पंजाब से जुड़ाव और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई

जांच में सामने आया है कि आदिल पंजाब बॉर्डर क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से संपर्क में था। वह फोन कॉल्स और डिजिटल माध्यमों से उनसे विस्फोटक सामग्री की सप्लाई को लेकर लगातार बातचीत कर रहा था।
पंजाब पुलिस ने उन सभी व्यक्तियों की पहचान कर ली है, जो पिछले महीनों में आदिल के संपर्क में थे। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कॉल रिकॉर्ड में मिले नंबरों की लोकेशन भी पंजाब बॉर्डर के नजदीक पाई गई है।

सोशल मीडिया पर अलगाववादी कंटेंट पोस्ट करता था

फेमस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि आदिल सोशल मीडिया पर कश्मीर अलगाववाद के समर्थन में सामग्री पोस्ट करता था। अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद कश्मीर पुलिस कई बार उनसे पूछताछ कर चुकी है।

कश्मीर भागने की फिराक में था

आदिल को अपनी गिरफ्तारी की आशंका हो गई थी। उसने अस्पताल में ही कार्यरत डॉक्टर बाबर से उसे सरसावा एयरफोर्स स्टेशन तक छोड़ने की बात कही थी। मां की बीमारी का बहाना बनाकर वह चंडीगढ़ होते हुए श्रीनगर पहुंचना चाहता था, लेकिन पांच नवंबर को अंबाला रोड से एटीएस और श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूरा नेटवर्क जल्द होगा बेनकाब

एजेंसियों के अनुसार, आदिल के मोबाइल डेटा, बैंकिंग लेनदेन और संपर्कों की गहन जांच चल रही है। सहारनपुर, पंजाब और हरियाणा में उसके संभावित लिंक की छानबीन तेज कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि पूरे मॉड्यूल का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान: छात्रों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की, लाठीचार्ज

एजेंसी | रांचीझारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को विधानसभा मार्च के साथ और तेज हो गया। बड़ी संख्या में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं के अभ्यर्थी रांची में विधानसभा की ओर बढ़े। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।प्रदर्शनकारियों...

पंजाब चुनाव: सैनी ने शिअद से गठबंधन की संभावना नकारी

समर न्यूज | चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ...

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगीपंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारितपहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब...

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.