Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व पत्नी की प्रताड़ना पर बेंगलुरु मेट्रो को बम धमकी ईमेल

बेंगलुरु  | बेंगलुरु में 14 नवंबर की रात एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) को देर रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आरोप लगाने वाले युवक ने दावा किया कि उसकी पूर्व पत्नी, जो मेट्रो में कर्मचारी है, उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, और अगर ऐसा नहीं रुका तो वह “आतंकवादी की तरह काम” करके मेट्रो स्टेशन को उड़ा देगा।

पूर्व पत्नी को प्रताड़ना का आरोप लगाकर दी धमकी

BMRCL को भेजे गए ईमेल में युवक ने लिखा कि उसकी पूर्व पत्नी मेट्रो स्टाफ में है और उसे ड्यूटी के दौरान व बाद में परेशान किया जाता है। इसी कथित प्रताड़ना को आधार बनाकर उसने बम धमाके की धमकी दी।

BMRCL ने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

ईमेल की गंभीरता को देखते हुए BMRCL ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच कर आरोपी की लोकेशन और पहचान पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं संदिग्ध सूचनाएं

इससे पहले 7 अगस्त को भी लालबाग मेट्रो स्टेशन से एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई थी, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब दोबारा मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी

धमकी के बाद बेंगलुरु के सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यात्रियों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.