Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM नायब सैनी ने कलेसर नेशनल पार्क में नए सफारी गेट का किया उद्घाटन

यमुनानगर I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को यमुनानगर स्थित कलेसर नेशनल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का अनुभव लिया और पार्क में विकसित किए गए नए प्रवेश द्वार का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा पार्क की प्राकृतिक सुंदरता को समझने के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया था।

जंगल सफारी के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कलेसर नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैवविविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आकर्षण बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि सरकार सफारी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, रूट में सुधार करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पार्क के इको-टूरिज्म मॉडल को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर कार्यक्रम भी जारी

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और संगोष्ठियों जैसे आयोजनों के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, आदर्शों और बलिदानों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कलेसर जंगल में पौधारोपण भी किया और वन संरक्षण के महत्व पर संदेश दिया। उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि कलेसर नेशनल पार्क में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा और बढ़ावा मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.