Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बल्ह के लक्की और आर्यन की शानदार सफलता, मंडी का मान बढ़ाया

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। गांव तमरोह के लक्की और पलाहोटा गांव के आर्यन चौहान ने हरिद्वार में आयोजित 18वीं जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और जिला मंडी का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने कुल तीन पदक अपने नाम किए, जिससे स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रतियोगिता में लक्की ने अपने उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, आर्यन चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और अपने गांव के साथ–साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया। दोनों ही युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित किया है।विजेता खिलाड़ियों के गांव लौटने पर उनका स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं था। ढोल–नगाड़ों की थाप पर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे और दोनों खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान दयारगी बालक राम कौशल सहित अनेक ग्रामीणों ने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।अपनी जीत के बाद लक्की ने बताया कि यह उपलब्धि उनके कोच जितेंद्र चौहान, हनुमान अखाड़ा लखनपुर (जिला बिलासपुर) के संचालक बलवीर चिल्ला और अपने माता–पिता के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के कारण संभव हुई है। आर्यन ने भी अपने परिवार और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने कुल 44 पदक (19 स्वर्ण, 10 रजत और 15 कांस्य) जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.