Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कांग्रेस ऑल्टो में समा जाएगी”—जयराम ठाकुर का वार, 3 साल के जश्न को बताया जनता के साथ मज़ाक

Shimla, Sanju-:बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला में भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और वरिष्ठ नेता डॉ. विपिन सिंह परमार मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “बिहार में तो कांग्रेस बोलेरो में समा गई है, और अब हिमाचल में हम कांग्रेस को ऑल्टो में फिट करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री को ऑल्टो बहुत पसंद है, इसलिए यह उदाहरण बिल्कुल सही बैठता है।उन्होंने सरकार द्वारा तीन साल पूरे होने पर प्रस्तावित जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जनता आज भी अनेक कठिनाइयों का सामना कर रही है। उनके अनुसार, हिमाचल में अभी भी डिज़ास्टर एक्ट लागू है, जिसके कारण उपचुनाव नहीं हो पा रहे, ट्रेज़री से 10 हजार से अधिक राशि निकालने पर रोक है, कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा, पेंशनर परेशान हैं और युवा रोजगार को लेकर भटक रहे हैं। ऐसे हालात में उत्सव मनाना जनता की भावनाओं के साथ मज़ाक है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कोई नई योजना शुरू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाएं—हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन, गृहिणी सुविधा और जन मंच—को या तो बंद कर दिया गया या उनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा। उनके मुताबिक, तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार एक भी उपलब्धि गिनाने योग्य नहीं है।उन्होंने कहा, “अगर सरकार में थोड़ी भी संवेदनशीलता है तो उसे जश्न का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। जनता सरकार की नाकामी को अच्छी तरह समझ चुकी है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार इतिहास की “सबसे कमजोर और निकम्मी” सरकार साबित हुई है। बिंदल ने दावा किया कि बीते तीन वर्ष आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, झूठी गारंटियों, अपराधों में वृद्धि और संस्थानों को बंद करने के फैसलों से भरे रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनता की आवाज उठाती रही है और आगामी 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों को कांग्रेस की गिरती साख का संकेत बताया और कहा कि इसका असर हिमाचल पर भी साफ दिख रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.