Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में 21 से शुरू होगा इंटरनेशनल कन्वेंशन, दुनिया भर से करीब 100 विदेशी डेलीगेट होंगे शामिल

Dharamshala,Rahul -:हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में 21 से 23 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस (आईटीएचसी) द्वारा करवाया जा रहा है, जो अब तक सभी सार्क देशों में सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित कर चुकी है। दो वर्ष पहले यह कार्यक्रम फ्रांस में और पिछले वर्ष यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।

बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीयू के कुलपति एवं आईटीएचसी के अध्यक्ष प्रो. सतप्रकाश बंसल ने बताया कि आईटीएचसी ने सभी सार्क देशों में कन्वेंशन आयोजित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में प्रस्तावित था, लेकिन भारत-अमेरिका की मौजूदा परिस्थितियों और वीजा संबंधी जटिलताओं के कारण इसमें कठिनाइयाँ आईं। चूंकि कन्वेंशन में केंद्रीय विश्वविद्यालय के फैकल्टी, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को भी सम्मिलित होना था, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में आयोजित करने का निर्णय लिया।

कन्वेंशन का आयोजन धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में होगा। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों से लगभग 100 विदेशी प्रतिनिधि भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंचेंगे। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘सस्टेनेबल टूरिज्म एंड वेलनेस’ रखी गई है, जिसके माध्यम से स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ की समस्या से निपटने के उपायों पर मंथन किया जाएगा।

कुलपति बंसल ने कहा कि शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर अत्यधिक भीड़ बढ़ती जा रही है, जिसके कारण पर्यावरणीय और सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में ग्रीन टूरिज्म को अपनाने और नए पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अब तक विदेशों में आयोजित सभी कन्वेंशनों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। इसी तरह धर्मशाला में होने वाले इस कन्वेंशन की रिपोर्ट भी केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी, जिससे भारत और यूनाइटेड किंगडम सहित अन्य देशों के साथ पर्यटन संबंधों को और मजबूत किया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.